
न खुद कोई लापरवाही करनी है न किसी को करने देनी: पीएम मोदी
जागरूक रहकर अपना व परिवार का ख्याल रखे
दिल्ली,14 अप्रैल (विश्ववार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के नाम संदेश मे कहा है कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई,बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। आपकी तपस्या,
आपके त्याग की वजह से भारत अब तक, कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है। मैं जानता हूं,आपको कितनी दिक्कते आई हैं। किसी को खाने की परेशानी,किसी को आने-जाने की परेशानी,
कोई घर-परिवार से दूर है लेकिन आप देश की खातिर,एक अनुशासित सिपाही की तरह अपने कर्तव्य निभा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा हमारे संविधान में जिस तरह से देश की शक्ति की बात कही गई है,वो यही तो है बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जन्म जयंती पर,हम भारत के लोगों की तरफ से अपनी सामूहिक शक्ति का ये प्रदर्शन,ये संकल्प, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है, : लॉकडाउन के इस समय में देश के लोग जिस तरह नियमों का पालन कर रहे हैं,जितने संयम से अपने घरों में रहकर त्योहार मना रहे हैं, अगर भारत ने समय रहते लॉकडाउन की जैसा बडा फैसला न लेता तो हालात बहुत बुरे होते। लेकिन बीते दिनों के अनुभवों से ये साफ है कि हमने जो रास्ता चुना है, वो सही है:इसलिए,और न ही किसी और को लापरवाही करने देना है। कल इस बारे में सरकार की तरफ से एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी:: जो रोज कमाते हैं,रोज की कमाई से अपनी जरूरतें पूरी करते हैं,
वो मेरा परिवार हैं। मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक,इनके जीवन में आई मुश्किल को कम करना है: अब नई गाइडलइंस बनाते समय भी उनके हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। इस समय रबी फसल की कटाई का काम भी जारी है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर,प्रयास कर रही हैं कि किसानों को कम से कम दिक्कत हो:: हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर भी हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जहां जनवरी में हमारे पास कोरोना की जांच के लिए सिर्फ एक लैब थी,वहीं अब 220 से अधिक लैब्स में टेस्टिंग का काम हो रहा है:: भारत में आज हम एक लाख से अधिक बेड्स की व्यवस्था कर चुके हैं। इतना ही नहीं,600 से भी अधिक ऐसे अस्पताल हैं, जो सिर्फ कोविड के इलाज के लिए काम कर रहे हैं। इन सुविधाओं को और तेजी से बढ़ाया जा रहा है:: आज भारत के पास भले सीमित संसाधन हों,लेकिन मेरा भारत के युवा वैज्ञानिकों से विशेष आग्रह है कि विश्व कल्याण के लिए,मानव कल्याण के लिए,आगे आएं, कोरोना की वैक्सीन बनाने का बीड़ा उठाएं।
पीएम मोदी ने कहा अगर सिर्फ आर्थिक दृष्टि से देखें तो अभी ये मंहगा जरूर लगता है लेकिन भारतवासियों की जिंदगी के आगे,इसकी कोई तुलना नहीं हो सकती। सीमित संसाधनों के बीच,भारत जिस मार्ग पर चला है, उस मार्ग की चर्चा आज दुनिया भर में हो रही है। जब हमारे यहां कोरोना के सिर्फ 550 केस थे,तभी भारत ने
21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का एक बड़ा कदम उठा लिया था। भारत ने,समस्या बढऩे का इंतजार नहीं किया,
बल्कि जैसे ही समस्या दिखी, उसे,तेजी से फैसले लेकर उसी समय रोकने का प्रयास किया।अगर सिर्फ आर्थिक दृष्टि से देखें तो अभी ये मंहगा जरूर लगता है लेकिन भारतवासियों की जिंदगी के आगे,इसकी कोई तुलना नहीं हो सकती। सीमित संसाधनों के बीच,भारत जिस मार्ग पर चला है, उस मार्ग की चर्चा आज दुनिया भर में हो रही है। इन सब प्रयासों के बीच,कोरोना जिस तरह फैल रहा है,उसने विश्व भर में हेल्थ एक्सपट्र्स और सरकारों को और ज्यादा सतर्क कर दिया है।
Hockey Asian Champions Trophy; ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਹੈਟ੍ਰਿਕ ਨਾਲ ਭਾਰਤ ਦੀ ਲਗਾਤਾਰ ਚੌਥੀ ਜਿੱਤ
Hockey Asian Champions Trophy; ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਹੈਟ੍ਰਿਕ ਨਾਲ ਭਾਰਤ ਦੀ ਲਗਾਤਾਰ ਚੌਥੀ ਜਿੱਤ ਓਲੰਪੀਅਨ ਸੁਰਜੀਤ ਹਾਕੀ ਸਟੇਡੀਅਮ ਵਿੱਚ ਹਾਕੀ...





















