
मुंबई, 9 अप्रैल (विश्ववार्ता): वीरवार को बाजार बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 677.23 अंक ऊपर और निफ्टी 224.30 पॉइंट ऊपर खुले। अभी सेंसेक्स 654.60 अंक ऊपर 30,548.56 पर और निफ्टी 197.00 पॉइंट ऊपर 8,945.75 पर कारोबार कर रहे हैं। बता दें कि इस सप्ताह ट्रेडिंग का आज आखिरी दिन है। शुक्रवार, 10 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। वहीं, शनिवरा और रविवार को बाजार बंद रहता है।


















