
हिमाचल, 7 अप्रैल (विश्ववार्ता):कोरोना संकट पर केंद्र सरकार के अहम फैसले का असर अब राज्य सरकारों पर भी दिखने लगा है. मोदी सरकार की ही तरह हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने मंत्रियों, विधायकों समेत विभिन्न बोर्ड के चेयरमैन- वाइस चेयरमैन की तनख्वाह में कटौती की है. इसके साथ ही अगले दो साल तक के लिए विधायक निधि फंड को रोक दिया गया है. इस पैसे का इस्तेमाल कोरोना से लड़ाई में किया जाएगा.
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कैबिनेट ने फैसला लिया है कि सभी मंत्रियों, विधायकों, समेत विभिन्न बोर्ड के चेयरमैन- वाइस चेयरमैन की तनख्वाह में अगले एक साल तक 30 फीसदी की कटौती की गई है. इसके साथ अगले दो साल तक विधायक निधि फंड को स्थगित कर दिया गया है. यह सभी पैसे अब कोरोना से लड़ाई में इस्तेमाल किए जाएंगे.





















