
दीया जलाते वक्त अल्कोहल बेस्ड सैनेटाइजर इस्तेमाल न करें
दिल्ली, 4 अप्रैल (विश्ववार्ता): कोरोनावायरस की महामारी के खिलाफ एकजुट प्रयास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात 9 बजे 9 मिनट तक लाइटें बंद कर दीया, मोमबत्ती, टॉर्च या फोन की फ्लैश लाइट जलाने की देशवासियों से अपील की है। संकट के इस वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एकजुटता का संदेश देने के लिए 5 अप्रैल को लाइटें बंद रखने का आह्वान किया. ऐसे में देश की जनता भी आज रात दीया, मोमबत्ती और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर एकजुटता दिखाने को तैयार है।
इस पर भारतीय सेना ने सलाह दी है कि दीया जलाते वक्त अल्कोहल बेस्ड सैनेटाइजर इस्तेमाल न करें। इससे आग लगने का खतरा है। हाथ धोने के लिए साबुन ही इस्तेमाल करें। वहीं, केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने लोगों से कहा है कि रात 9 बजे सिर्फ लाइट बंद रखें, पंखा, फ्रिज, एसी जैसे बाकी उपकरण चलने दें।
38th National Games : 38ਵੀਆਂ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡਾਂ ਅੱਜ ਤੋਂ ; ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਕਰਨਗੇ ਉਦਘਾਟਨ
38th National Games : 38ਵੀਆਂ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡਾਂ ਅੱਜ ਤੋਂ ; ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਕਰਨਗੇ ਉਦਘਾਟਨ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 28ਜਨਵਰੀ(ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) 38th...






















