
*-भाई निर्मल सिंह केस ने खोली कैप्टन सरकार के दावों की पोल*
*अस्पतालों में जरूरी सुविधा और कोरोना पीडितों की मनोवैज्ञानिक कौंसलिंग की जरूरत*
*चंडीगड़, 4 अप्रैल 2020
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के कोटकपूरा से विधायक और प्रवक्ता कुलतार सिंह संधवां ने प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी के मोमबत्तियां जलाने के संदेश पर प्रतिक्रिया देते कहा कि आज जब लॉकडाउन कर आम लोग अपनी, रोजाना की जरूरतों के लिए चिंतित हैं, उस समय प्रधान मंत्री की ओर से थालियां बजाने और मोमबत्तियां जलाने जैसे जुमले विश्व स्तर पर भारतियों के लिए बदनामी का कारण बन रहे हैं। इसके साथ ही कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि कोरोनावायरस का शिकार हुए हजूरी रागी भाई निर्मल सिंह की मौत से पहले अमृतसर के सरकारी अस्पताल के आइसोलेटड वार्ड से अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ फोन पर की बातचीत ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार के दावों की पूरी तरह पोल खोल दी है।
पार्टी हैडक्वाटर से जारी प्रैस बयान के द्वारा संधवां ने राज्य के लोगों से अपील की है कि वह इस महामारी से बचने के लिए हर हाल अपने घरों में ही रहें क्योंकि कैप्टन सरकार के पास इस के उपचार के लिए कोई प्रबंध नहीं है।
संधवां ने नरिन्दर मोदी को आड़े हत्थों लेते कहा कि आल इंडिया लोड डिस्पैच सैंटर के सूत्रों मुताबिक जब 5 अप्रैल रात 9 बजे पूरे भारत में एकदम बिजली सप्लाई बंद हो कर दोबारा शुरू होगी। इससे देश की बिजली ग्रिड सप्लाई फैल हो सकती है, इस तरह के जुमले पहले से ही परेशानी बर्दाश्त कर रहे लोगों के लिए ओर मुसीबत बन सकती हैं, उन्होंने कहा कि लोग उम्मीद कर रहे थे कि प्रधान मंत्री लॉकडाउन करके घरों में बैठे लोगों के लिए राहत सामग्री, दूर दूराज फंसे लोगों को घर पहुंचाने, देश भर के अस्पतालों में अच्छी सेहत सेवा, मेहनत मजदूरी करके रोजाना गुजारा करने वाले लोगों, छोटे दुकानदारों को आ रही पेश मुश्किलों का हल करेंगे, परन्तु इस समस्या को दरकिनार करते हुए मोमबत्तियां जलाने का संदेश देशवासियों की उक्त समस्याओं का कोई हल नहीं है। उन्होंने सरकार पर बरसते कहा कि जहां सरकार आम लोगों को घरेलू वस्तुओं की राहत पहुंचाने में असफल रही है। वहीं ही अस्पतालों में काम कर रहे डाक्टरों और स्टाफ के लिए भी कोरोना से बचाव के लिए पीपीए किटें, मास्क और सैनीटेजर जैसी जरूरी वस्तुओं की कमी की खबरें बड़े सवाल खड़े करती हैं। जिस के चलते सुरक्षा उपकरणों की गंभीर कमी के कारण 9 डाक्टरों समेत 52 सेहत कामगार मरीजों का इलाज करते खुद प्रभावित हो गए हैं।
संधवां ने एक ओर दुखदायक पहलू उठाते कहा कि जरूरी उपकरणों की कमी के चलते कई स्थानों पर सेहत अमले की तरफ से प्रभावित मरीजों के इलाज और देखभाल के प्रति लापरवाही इस्तेमाल की जा रही है, जो कि बेहद दुखद रुझान है, इस लिए सरकार अस्पतालों में सेहत अमले के लिए उचित निजी बचाव किटें, मरीजों के लिए वेंटिलेटर और मरीजों के इलाज के दौरान मरीजों का मनोबल कायम रखने लिए मनोवैज्ञानिक कौंसलिंग के लिए कदम उठाने के लिए गंभीर हो।
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 29 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਬਰਾਂ (BIG BREAKING) ਹੇਠ ਦਿੱਤੇ ਅਨੁਸਾਰ ਹਨ। ਪੂਰੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ...





















