
सभी राज्यो ने केंद्र से आर्थिक की मदद की पेशकश की
दिल्ली,2 अप्रैल (विश्ववार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉफ्रेसिंग की और कोरोना की लडाई के लिए सभी को एकजुट होकर लडने के लिए कहा। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने राज्य के लिए आर्थिक मदद की मांग की। पंजाब की तरह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भी केंद्र से 2500 करोड की मदद की मांग की। इस दौरान सभी ने केंद्र से अपने बकाये पैसे की मांग की। राज्यो ने पीएम मोदी से पूछा कि लॉकडाउन कब तक लागू रहेगा?
कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पीएम मोदी से 60 हजार करोड़ के पुराने बकाये की मांग की है. इसके साथ ही पंजाब ने नए फसल के आने से पहले केंद्र सरकार से दो लाख मीट्रिक टन गेहूं को रखने की व्यवस्था करने की मांग की.
पश्चिम बंगाल और पंजाब की तरह बाकी राज्यों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना से जंग लडऩे के लिए पर्सनल प्रोटेक्शन इक्वीपमेंट की सप्लाई की मांग की. साथ ही पुराने बकाया राशि को भी देने की मांग की गई है. राज्यों ने पीएम मोदी से कहा कि इस बार लॉकडाउन की वजह से राजस्व कलेक्शन में कमी आएगी, इसकी भरपाई केंद्र को करनी चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण स्कीम को प्रदेशों सरकारों से लागू करने की अपील की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें कोशिश करें कि पलायन को रोका जा सके, इसके साथ ही गरीबों को उनके खाते में पैसा और राशन मिल जाए. राज्य सरकारों ने केंद्र से लॉकडाउन को बढ़ाए जाने को लेकर सवाल पूछे. सरकारों ने पूछा कि क्या लॉकडाउन को बढ़ाने का प्लान है.
मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि राज्य सरकारों से बेहतरीन समन्वय स्थापित किया जा सके, क्योंकि कोरोना की लड़ाई हम सबको मिलकर लडऩी है. केंद्र सरकार हर कदम पर राज्य सरकार का साथ देगी. उन्होंने राज्यों के मेडिकल सुविधाओं के बारे में भी जाना. साथ ही क्वारनटीन सेंटर की हालत की विस्तृत रिपोर्ट ली.
38th National Games : 38ਵੀਆਂ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡਾਂ ਅੱਜ ਤੋਂ ; ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਕਰਨਗੇ ਉਦਘਾਟਨ
38th National Games : 38ਵੀਆਂ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡਾਂ ਅੱਜ ਤੋਂ ; ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਕਰਨਗੇ ਉਦਘਾਟਨ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 28ਜਨਵਰੀ(ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) 38th...





















