हरपाल सिंह चीमा ने वरुण कुमार राजासांसी, जतिन्दर सिंह भल्ला और अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी कैप्टन रामपाल सिंह पायल व समर्थकों का किया स्वागत
चंडीगढ़, 13 मार्च आम आदमी पार्टी (आप) के परिवार में शुक्रवार को उस समय वृद्धि हुई जब विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के प्रमुख नेता ‘आप’ में शामिल हुए। पार्टी में शामिल हुए नए नेताओं का विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, कोर समिति मैंबर और पंजाब संगठन के इंचार्ज गैरी बडि़ंग, स्टेट मीडिया हैड मनजीत सिंह सिद्धू, पंजाब संगठन के उप-इंचार्ज गगनदीप सिंह चड्ढा, संगठन पंजाब के संयुक्त सचिव वरिन्दर कुमार, पार्टी प्रवक्ता गोविन्दर मित्तल ने स्वागत किया।
पार्टी हैडक्वाटर द्वारा जारी बयान में हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि 2022 में ‘आप’ की सरकार बनने के उपरांत पंजाब में भी दिल्ली मॉडल को लागू करके लोक हित काम किए जाएंगे। चीमा ने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते कहा कि नए जुड़े सदस्यों को पार्टी में बनता मान-सम्मान दिया जाएगा और उनकी सेवाएं और तजुर्बे को पार्टी की मजबूती के लिए इस्तेमाल किया जाएगा?
‘आप’ में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में बठिंडा विधान सभा हलके से जतिन्दर सिंह भल्ला जो कि रिटा. प्रिंसीपल, लोक इंसाफ पार्टी के जिला प्रधान, कोर समिति मैंबर और समाज सेवी के तौर पर पहचान रखते हैं।
इसी तरह ओलम्पियन और महाराजा रणजीत सिंह ऐवार्डी और पायल (लुधियाना) से राष्ट्रीय खेल में सोने का तगमा हासिल करने वाले कैप्टन राम पाल सिंह अपने दर्जनों समर्थकों समेत पार्टी में शामिल हुए।
वहीं राजासांसी (अमृतसर) क्षेत्र का एक प्रमुख चेहरा वरुण कुमार जो कि अकाली दल (अमृतसर-देहाती) के सीनियर उप प्रधान हैं अपने समर्थकों समेत पार्टी में शामिल हुए।