
जालंधर. 23 फरवरी (विश्ववार्ता): नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध मे जहां देशभर मे अलग-अलग संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है। वही आज भीम आर्मी द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर पंजाब के कई हिस्सों में देखने को मिला है। प्रदर्शनकारियों ने जहां अमृतसर में रेलवे ट्रेक को जाम कर दिया है, वहीं जालंधर में रेल और सडक़ यातायात ठप किया गया है। आम लोगों को भारी परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है।





















