
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्व वार्ता): पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा राज्य और यूटी प्रशासन को निर्देश दिया कि पंजाबी फिल्म शूटर की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने के लिए अधिवक्ता हरि चंद (याचिकाकर्ता) द्वारा प्रस्तुत प्रतिनिधित्व पर निर्णय लिया जाए। बतां दे कि पंजाब राज्य ने पंजाबी फिल्म शूटर इसकी स्क्रीनिंग पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया है। महाधिवक्ता श्री लोकेश सिंहल ने न्यायालय में कहा कि हरियाणा राज्य निश्चित रूप से उचित निर्णय लेगा।





















