नई दिल्ली. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन को हुए
संबोधित करते कहा नागरिकता कानून का कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी ने भी कानून का विरोध किया। मोदीजी पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को नागरिकता देने जा रहे हैं तो दलित विरोधी केजरीवाल, राहुल गांधी इसका विरोध कर रहे हैं।”
कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी पर जनता को गुमराह कर दिल्ली में दंगे कराने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 5 साल दिल्ली की जनता को झांसा दिया है और भाजपा उनसे हिसाब मांगेगी।
उन्होंने कहा कि अभी-अभी प्रधानमंत्री सीएए लेकर आए। कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी और लोकसभा ने पारित किया। इसके बाद केजरीवाल, राहुल और प्रियंका गांधी ने जनता को गुमराह कर दंगे करवाने का काम किया। मैं दिल्ली की जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं, जो दिल्ली में दंगे करवाए।