चंडीगढ, 3 जनवरी (हरमेल सिंह) : चंडीगढ़ मे तेज रफ्तार ने आज फिर एक जिंदगी को अपनी चपेट मे ले लिया। जानकारी के मुताबिक 52 साल के वरिंदर जोकि चंडीगढ पुलिस मे एएसआई थे। शुक्रवार को रात करीब 9.00 बजे एएसआई स्कूटर पर सवार होकर अपनी ड्यूटी खत्म कर घर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर 27 / 28 विभाजित सडक़ के पास पहुंचा तो कोई अज्ञात वाहन स्कूटर सवार एएसआई को जोरदार टक्कर मार गया और आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्कूटर सवार एएसआई लहूलुहान हालत में सडक़ पर गिर गया। जिसके बाद आसपास के लोगों द्वारा इस बारे में सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जख्मी हुए एएसआई को तुरंत सेक्टर 32 के अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक एएसआई सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन में तैनात था। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस हादसे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है।
48 ਘੰਟੇ ਪਹਿਲਾਂ ਖਰੀਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਣਕ ਦੀ ਬਣਦੀ ਅਦਾਇਗੀ ਦਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਭੁਗਤਾਨ, 743 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਦਾਇਗੀ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ
48 ਘੰਟੇ ਪਹਿਲਾਂ ਖਰੀਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਣਕ ਦੀ ਬਣਦੀ ਅਦਾਇਗੀ ਦਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਭੁਗਤਾਨ, 743 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਦਾਇਗੀ-ਡਿਪਟੀ...