यूएन. साल 2020 में पहला बच्चा फिजी में जन्मा और आखिरी अमेरिका में पैदा होगा। नए साल के पहले दिन दुनिया में 3,92,078 बच्चे जन्म लेंगे सूची में भारत के बाद चीन, नाइजीरिया और फिर पाकिस्तान का नंबर है. नया साल और नए दशक की शुरुआत पर यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरिटा ने पहले दिन पैदा होने वाले बच्चों की संभावना पर एक कैलेंडर जारी किया। यूनिसेफ ने 1 जनवरी 2020 को दुनियाभर में पैदा होने वाले बच्चों की अनुमानित संख्या बताई है। रिपोर्ट के अनुसार, नए साल के पहले दिन दुनिया में 3,92,078 बच्चे जन्म लेंगे। इनमें से सबसे ज्यादा 67,385 बच्चों का जन्म भारत में होगा। रिपोर्ट में 46,299 बच्चों के जन्म के साथ चीन दूसरे नंबर पर है। दावा है, साल 2020 के पहले दिन का पहला बच्चा फिजी में जन्मा और आखिरी अमेरिका में पैदा होगा।