
भाजपा असम में नफरत फैला रही, राज्य को यहीं के लोग चलाएंगे न कि आरएसएस के चड्डी वाले: राहुल गांधी
नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन कानून और नागरिकता रजिस्टर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि इसके लिए सिर्फ गरीबों को लाइन में लगाया जाएगा। । प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मारा जा रहा है। असम को यहीं के लोग चलाएंगे हम पूर्वोत्तर में सीएए लागू नहीं होने देंगे।
राहुल ने कहा भाजपा जहां भी जाती है, वहां नफरत फैलाती है। असम में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी प्रकार अन्य राज्यों में भी ऐसे प्रदर्शन हो रहे हैं। गोली मारने की, जान लेने की क्या जरूरत है? भाजपा युवाओं की, माताओं-बहनों की, जनता की आवाज से डरती है। वो इस आवाज को कुचलना चाहती है। हम भाजपा और संघ को असम के इतिहास, भाषा और संस्कृति पर आक्रमण नहीं करने देंगे। असम को नागपुर नहीं चलाएगा, असम को आरएसएस के चड्डी वाले नहीं चलाएंगे, बल्कि इसे असम की जनता चलाएगी।”





















