
नागरिकता कानून को लेकर जन जागरण अभियान का बजा बिगुल
चंडीगढ, 26 दिसंबर ( विश्ववार्ता, गुरप्रीत) नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान का बिगुल बज चुका है l जनजागरण अभियान के दौरान विभिन्न तरह के कार्यक्रमों व आयोजनों का खाका तैयार हो चुका है और उन्हें क्रियान्वित करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए जा चुके है l
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने आगामी तैयार कार्यक्रमों के बारे में बताया कि हरियाणा भाजपा प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाएगी इस जन जागरण अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे l जनसंपर्क अभियान की लांचिंग 5 जनवरी को की जाएगी, प्रदेश के सभी घरों में संपर्क किया जाएगा इसके बाद संवाद कार्यक्रम, संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा l जनजागरण अभियान के तहत ही सोशल मीडिया और सामाजिक संपर्क के कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे l इसके अलावा मीडिया की भागीदारी को भी देखते हुए जनजागरण अभियान में लेने के लिए देशभर में अलग-अलग जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी l
सभी जिलों में बैठक 28, 29 दिसम्बर तक, सभी मंडलों की बैठक एक और दो जनवरी 2020 तक इसके बाद पूरे प्रदेश में 5 जनवरी से 12 जनवरी 2020 तक जन संपर्क अभियान और संवाद के कार्यक्रम किए जाएंगे l 12 जनवरी से 23 जनवरी तक रैलीया, रोड शो, मैराथन, सामाजिक संपर्क आदि अन्य कार्यक्रम होंगे l हरियाणा प्रदेश दो लाख धन्यवाद पत्रों के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री का धन्यवाद करेगा l
उन्होंने बताया कि अभियान के लिए हरियाणा भाजपा ने सभी अलग अलग कार्यक्रमों का खाका तैयार करके उनके प्रमुखों की नियुक्ति भी कर दी है l ट्विटर के माध्यम से जनजागरण के कार्यक्रमों के प्रमुख के नाते अरुण यादव, जनसंपर्क अभियान के प्रमुख प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, प्रदेश मंत्री गार्गी कक्कड़, प्रदेश मंत्री मुकेश गौड़, संवाद के कार्यक्रमों के प्रमुख सांसद संजय भाटिया, रैलियां, रोड शो और मैराथन के कार्यक्रमों को भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट होंगे l मीडिया के माध्यम से जनजागरण के लिए प्रदेश सम्पर्क प्रमुख जवाहर यादव और प्रदेश मीडिया प्रभारी रणदीप घनघस, सोशल मीडिया के लिए अरविन्द सैनी, समाज के विभिन्न वर्गों एवं समूहों के प्रतिनिधियों से संपर्क के कार्यक्रमों के प्रमुख राज्यसभा सांसद जन. डी. पी. वत्स तथा काल सेंटर का काम श्याम यादव के जिम्मे लगाया गया है l





















