अभियान में कार्यक्रमों की एक पूरी श्रृंखला बनकर तैयार
जनजागरण के लिए भाजपा करेगी कार्यशाला का आयोजन
चंडीगढ, ( विश्ववार्ता, गुरप्रीत) भारतीय जनता पार्टी नागरिकता संशोधन कानून 2019 को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और कानून के सही परारूप को जनता तक पहुँचाने के लिए कार्यक्रमों की एक विशेष श्रृंखला का आयोजन कर रही है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी समाज के बीच जाकर नागरिकता संशोधन कानून के वास्तविक रुप को जनजागरण अभियान के तहत जनता के समक्ष रखेगी। नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर कांग्रेस और विरोधियों के षड्यंत्र का पर्दाफाश करने के लिए 26 दिसम्बर से कार्यक्रमों की एक विशेष श्रृंखला के माध्यम से जनजागरण किया जाएगा द्य कार्यक्रमों की इस श्रृंखला के सयोंजक के तौर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, प्रदेश मंत्री गार्गी कक्कड़, प्रदेश मंत्री मुकेश गौड़ को जिम्मेदारी सौपी गयी है।
बराला ने बताया कि भाजपा हरियाणा द्वारा नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनजागरण अभियान की तैयारी हेतु सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं की एक विशेष कार्यशाला का आयोजन 26 दिसम्बर को रोहतक में किया जाएगा। जिसका प्रमुख सांसद संजय भाटिया को बनाया गया है । ट्विटर के माध्यम से जनजागरण के कार्यक्रमों के प्रमुख के नाते अरुण यादव, जनसंपर्क अभियान के प्रमुख प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, प्रदेश मंत्री गार्गी कक्कड़, प्रदेश मंत्री मुकेश गौड़, संवाद के कार्यक्रमों के प्रमुख सांसद संजय भाटिया, रैलियां, रोड शो और मैराथन के कार्यक्रमों को भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट होंगे । मीडिया के माध्यम से जनजागरण के लिए प्रदेश सम्पर्क प्रमुख जवाहर यादव और प्रदेश मीडिया प्रभारी रणदीप घनघस, सोशल मीडिया के लिए अरविन्द सैनी, समाज के विभिन्न वर्गों एवं समूहों के प्रतिनिधियों से संपर्क के कार्यक्रमों के प्रमुख राज्यसभा सांसद जन. डी. पी. वत्स तथा काल सेंटर का काम श्याम यादव के जिम्मे लगाया गया है । उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान आम जन को यह आवाहन भी किया जाएगा कि वे देश के प्रधानमंत्री के नाम इस अभूतपूर्व कानून के लिए मेल, पत्र,पोस्टकार्ड के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित करे।
ਅੱਜ 8ਵੀਂ ਅਤੇ 12ਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦੇ ਨਤੀਜੇ ਐਲਾਨੇਗਾ ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਬੋਰਡ
ਅੱਜ 8ਵੀਂ ਅਤੇ 12ਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦੇ ਨਤੀਜੇ ਐਲਾਨੇਗਾ ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਬੋਰਡ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 30ਅਪ੍ਰੈਲ(ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ)- ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਬੋਰਡ...