
चंडीगढ, ( विश्ववार्ता, गुरप्रीत) पंजाब हरियाणा सरकारे हथियारों के विरूद्व सख्त कदम उठाने जा रही है, क्योकि देखा गया है गैंगस्टरो, स्टूडे्टस, छात्रों मे हथियारों के प्रति शौक बढ़ता जा रहा है जिसके कारण दिन प्रतिदिन दोनो राज्यों मे बढ़ रही गैंगवारों की संख्या व छोटी छोटी बातों मे हथियारो से एक दूसरे पर हमला करने की वारदातों मे इजाफा हो रहा है। यहां तक की दोनो राज्यो मे विवाह शादियों व पार्टियों मे लगातार हथियारों के बढ़ते क्रेज से हर वर्ष दर्जनों मौते और सैंकडों लोग घायल होते है।
गत वर्ष हरियाणा सरकार ने करनाल और पंजाब सरकार ने बठिंडा प्रदेश के शादी समारोह के दौरान हथियारों के इस्तेमाल के कारण हुए लोगों की मौत से सबक लेते हुए राज्य में किसी भी समारोह में हथियार ले जाने पर रोक लगा दी थी, हरियाणा सरकार ने साफ किया था है कि अगर कोई किसी समारोह में हथियार लेकर जाएगा तो उस पर न केवल कड़ी कार्रवाई होगी बल्कि जेल भी जाना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बतां दे कि अगर किसी भी हथियार द्वारा अगर हवाई फायर किया जाता है तो यह भी एक अपराध है और इस अपराध के लिए 6 महीने तक की सजा का प्रावधान है।
Punjab: ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਡੰਡਿਆਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਿਆ, ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ
Punjab: ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਡੰਡਿਆਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਿਆ, ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 15 ਨਵੰਬਰ 2026 (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਸੰਗਰੂਰ ਵਿੱਚ ਨਿਹੰਗ...





















