– कश्मीर और देश में दंगे के डायरेक्टर एक ही हैं
– नशे के खिलाफ सरकार सख्त, प्रदेश में नहीं चलने दिया जायेगा नशे का कारोबार
चंडीगढ, (विश्ववार्ता, गुरप्रीत) पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री इमरान खान द्वारा नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में किये गये ट्वीट पर गृहमंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि हम अपने देश मे कोई कानून बनाएं, इससे पाकिस्तान या किसी अन्य देश को क्या लेना है? विज ने कहा कि वास्तव में यह एक साजिश है।
अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान अपने 40 हजार आतंकवादियों को हिंदुस्तान मे घुसपैठ करवा कर नागरिकता दिलवाना चाहता था। लेकिन जो नागरिकता बिल बना उसके तहत उनको हिंदुस्तान मे नागरिकता मिल नहीं सकती। इसलिए विपक्ष और इमरान खान मिलकर देश मे हंगामा कर रहे हैं और एक भाषा बोल रहे हैं। ये पाकिस्तान और हिंदुस्तान का विपक्ष आपस मे मिले हुए हैं। इसलिए ही ये नागरिकता संशोधन बिल का विरोध कर रहे हैं कि मुस्लमानों को इसमे शामिल क्यों नहीं किया गया। लेकिन उनका मंसूबा कामयाब नहीं हो सका और न ही इमरान खान के किसी मनसूबे को कामयाब होने दिया जाएगा। इसलिए वो बार-बार युद्ध की धमकी दे रहा है और अगर वो ऐसा सोच रहा है तो पहले जिस तरह से पाकिस्तान का हाल हुआ था इस बार उससे भी ज्यादा बुरा हाल होगा।
जम्मू-कश्मीर मे पहले पत्थरबाजी होती थी लेकिन अब वहां की घाटी मे शांति होने लेकिन देश के दूसरे हिस्से जलने के सवाल पर अनिल विज ने कहा कि इनके टयूटर भी वही हैं जो कश्मीर मे डायरेक्टर थे वो ही अब जो देश मे दंगे हो रहे हैं उसके डायरेक्टर हैं। इसलिए वैसी ही स्थिति यहां बनी है।
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर उत्तर प्रदेश मे जो उपद्रव हुए हैं उसके कनेक्शन बंगाल से जुड़े होने और इस मामले मे कई लोगों के गिरफ्तार होने के सवाल पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये एक राष्ट्रीय स्तर की साजिश हुई है और धीरे-धीरे सबकुछ सामने आता जा रहा है। ये सारे देश मे आग लगाने के लिए षडय़ंत्र रचा जा रहा है। धीरे-धीरे लोगों के नाम उजागर होते जा रहे हैं। विज ने कहा कि जिन्होंने कानून हाथ मे लिया है या कानून हाथ मे लेंगे उन्हें बख्शा नहीं जायेगा .
सरकार द्वारा नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए टोल फ्री नंबर जारी करने के बाद नशे की शिकायतें मंत्री अनिल विज के दरबार मे भी पहुंचने के सवाल पर अनिल विज ने कहा इस मामले मे हरियाणा सरकार पूरी तरह से चैकस है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश मे सभी अधिकारी एक्टिव हो गए हैं। इसके लिए एक पूरी विंग बना दी गई है जो नशे के खिलाफ कार्यवाही करेगी और नशा बेचने वाले कारोबारियों को पकड़ेंगे। विज ने कहा कि जल्दी ही हम प्रदेश में हरियाणा ब्यूरो ऑफ़ नार्कोटिक्स बनाने जा रहे हैं जो अलग डिपार्टमेंट होगा जिसका काम केवल प्रदेश मे नशे के खिलाफ कार्यवाही करना होगा। विज ने कहा कि नशे को लेकर सरकार पूर्ण रूप से सख्त रवैया अपना रही है और प्रदेश मे किसी को भी नशा बेचने नहीं दिया जाएगा।
ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ 2024- ਭਾਰਤੀ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ 13 ਲੋਕ ਸਭਾ ਸੀਟਾਂ ਲਈ 15 ਖਰਚਾ ਨਿਗਰਾਨ ਨਿਯੁਕਤ : ਸਿਬਿਨ ਸੀ*
ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ 2024 - ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਅਤੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦਲਾਂ ਦੇ ਚੋਣ ਖਰਚਿਆਂ ਉੱਤੇ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣਗੇ ਖਰਚਾ ਨਿਗਰਾਨ : ਮੁੱਖ ਚੋਣ...