
नई दिल्ली/पटना/गंगटोक. नागरिकता संशोधन कानून का शनिवार को भी विरोध जारी है। बिहार में राजद ने आज प्रदेश में बंद बुलाया है। गांधी सेतु जाम कर दिया गया है, पटना-हाजीपुर में आगजनी की गई, जिससे यातायात ठप हो गया। वैशाली के भगवानपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने मवेशियों के साथ हाईवे एनएच 77 को जाम कर दिया। इन मवेशियों पर टंगे पोस्टरों में लिखा था- मैं विदेशी नहीं हूं और एनआरसी बिल और सीएए का विरोध करता हूं। वहीं, उत्तर प्रदेश में कल हुई हिंसा के चलते मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। सिक्किम में विपक्षी पार्टियों ने शुक्रवार को सिक्किम अगेंस्ट सिटिजनशिप अमेंडमेंड एक्ट (एसएसीएए) का गठन किया है।





















