
नई दिल्ली, शुक्रवार की शाम पंजाब, हरियाणा व दिल्ली समेत भारत के कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार कहीं किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि भूकंप के झटके के बाद लोग डर और भय से घरों से बाहर निकल गए। वहीं ऑफिस में भी काम करने वाले लोग अपने कार्यस्थल से बाहर आकर अपनी-अपनी जान बचाई। यूएस सिस्मोलॉजिक्ल सेंटर के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता 6.4 रही है। इस भूकंप का केंद्र काबुल से 245 किलोमीटर की दूरी पर था। भूकंप भारत के समयानुसार 5 बजकर 12 मिनट के आसपास महसूस किया गया है।






















