
चंडीगढ़, 18 दिसंबर (विश्ववार्ता, गुरप्रीत): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अंबाला रेंज, अंबाला के अधिकार-क्षेत्र मेें पांच नए पुलिस थानों के सृजन के एक प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ने इन नए पुलिस थानों में पुलिस स्टाफ के 331 पदों के सृजन को भी अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शहरी क्षेत्र में यमुनानगर के गांधी नगर में पुलिस थाना और अंबाला के सैक्टर-9 में पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा। इसी प्रकार, अर्ध-शहरी क्षेत्र में कुरूक्षेत्र के कृष्णा गेट में पुलिस थाना, कुरूक्षेत्र के सिटी पेहोवा में पुलिस थाना और यमुनानगर, जगाधरी के सैक्टर-17 हुडा में पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पुलिस थानों में पुलिस स्टाफ के लिए पांच इंस्पेक्टर, 12 सब-इंस्पेक्टर, 24 एएसआई, 54 एचसी, 216 सीटी, 10 कुक, 5 वाटर कैरियर और 5 स्वीपर के पदों को भरा जाएगा।उन्होंने बताया कि इन पदों के सृजन से लगभग 1448.25 लाख रुपए का वित्तीय खर्च आएगा।
बाजार भाव में 30 कनाल 15 मरला भूमि देने के एक प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान
चंडीगढ़, 18 दिसंबर (विश्ववार्ता, गुरप्रीत): : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जिला महेन्द्रगढ़ के नारनौल के ग्राम तिलोट में स्पेशल पर्पपज ब्हीकल (एसपीवी) दिल्ली-मुंबई इण्डस्ट्रीयल कॉरीडोर, हरियाणा (डीएमआईसी) हरियाणा मल्डीमॉडल लोजिस्टिक हब परियोजना लि. को इंटीग्रेटिड मल्टीमॉडल लोजिस्टिक हब (आईएमएलएच) परियोजना स्थापित करने हेतु बाजार भाव में 30 कनाल 15 मरला भूमि देने के एक प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत तिलोट ने यह भूमि देने के लिए अपना प्रस्ताव 3/4 बहुमत से पारित किया है और यह भूमि 30 लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से दी गई है। उन्होंने बताया कि यह भूमि नारनौल, निजामपुर रोड़ से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर है तथा एसपीवी (डीएमआईसी) बनने से गांव के निवासियों को काफी लाभ होगा व रोजगार के साधन उपलब्ध होंगें।






















