राजधानी सहित सैंकडों रेलवे स्टेशनों का बुरा हाल
चंडीगढ़ 14 दिसंबर (विश्ववार्ता, गुरप्रीत) हिंदुस्तान की रीड माने जाने वाली देश की अधिकांश आबादी को अपने गंतव्य तक पहुंचाने वाली रेल मंत्रालय की सुविधाओं का जब रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने दौरा करके देखा तो राजधानी सहित दिल्ली, पंजाब, जयपुर, अंबाला और बीकानेर के सैंकडों रेलवे स्टेशनो पर रेल में सफर करने वाले यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं मे अधिकाशं की हालत खस्ता पाई गई।
क्या क्या असुविधाओं का अभाव है रेलवे स्टेशनो पर
जब रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टेशनो का दौरा किया तो स्वच्छता, पेयजल,शौचालयों की स्थिति, शेड की व्यवस्था, एस्केटेलर,टिकट खिडकी, टे्रनों की सफाई व्यवस्था, पंखों की व्यवस्था, दिव्यांगों के लिए व्हील चैयर, गाडियों की समय सारिणी, खान-पान हर चीज मे असुविधा पाई गई।
स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था का इतना बुरा हाल है कि कोई भी बडी घटना घट सकती है क्योकि अधिकाशं सीसीटीवी कै मरो या तो चलते ही नही जो चलते है उनमे फोटो साफ नजर नही आती।
ATR-DRM-BKN-NWR-New Doc 2019-12-04 15.13.14 ATR-DRM-DLI-NR-New Doc 2019-12-04 14.54.14 ATR-DRM-JP-NWR-New Doc 2019-12-04 15.22.59 ATR-DRM-UMB-NR-2-New Doc 2019-12-04 15.17.50