चण्डीगढ़, (विश्ववार्ता, गुरप्रीत) – हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में कार्यात्मक घरेलू नल कनैक्शन उपलब्ध करवाने की ‘जल जीवन मिशन’ योजना के तहत 31 जनवरी, 2020 तक 70 प्रतिशत ग्रामीण घरों में, 31 मार्च, 2020 तक 80 प्रतिशत ग्रामीण घरों में और 30 जून, 2022 तक शतप्रतिशत घरों में कार्यात्मक घरेलू नल कनैक्शन उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त, 2019 को ‘जल जीवन मिशन’ योजना की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य 31 मार्च, 2024 तक कार्यात्मक घरेलू नल कनैक्शन से देश के हर गांव में घर-घर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 32,88,147 घर हैं और इनमें से 17,58,292 घरों में कार्यात्मक घरेलू नल कनैक्शन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत शेष 15,29,853 घरों में शीघ्र ही कार्यात्मक घरेलू नल कनैक्शन उपलब्ध करवा दिये जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 53.47 प्रतिशत घरों में कार्यात्मक घरेलू नल कनैक्शन उपलब्ध करवाकर हरियाणा देश में चौथे स्थान पर है।
प्रवक्ता ने बताया कि ‘जल जीवन मिशन’ योजना के राष्ट्रीय महत्व को मद्देनजर रखते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस योजना को ड्रीम प्रोजैक्ट बताया है तथा उच्चाधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन एवं नीति के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में 31 जनवरी, 2020 तक 70 प्रतिशत ग्रामीण घरों में, 31 मार्च, 2020 तक 80 प्रतिशत ग्रामीण घरों में और 30 जून, 2022 तक शतप्रतिशत घरों में कार्यात्मक घरेलू नल कनैक्शन उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
ਸ਼ੰਭੂ ਸਟੇਸ਼ਨ ‘ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਧਰਨਾ ਅੱਜ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਵੀ ਜਾਰੀ
ਸ਼ੰਭੂ ਸਟੇਸ਼ਨ 'ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਧਰਨਾ ਅੱਜ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਵੀ ਜਾਰੀ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 19ਅਪ੍ਰੈਲ(ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) ਅੱਜ ਸ਼ੰਭੂ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ 'ਤੇ...