
चंडीगढ़ (गुरप्रीत, विश्व वार्ता ) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर हमला बोला है। आज यहां पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर सरकार जनहित के कार्य करने की तरफ से ध्यान हटा क्र केवल और केवल विधानसभा चुनाव में अपनी हार पर मंथन करने में लगी है। श्री हुड्डा ने कहा इतना मंथन करने की जरूरत नहीं है। भाजपा नेता मेरे पास आ जाएँ क्योंकि मुझे पता है कि भाजपा क्यों हारी? भाजपा की हार का एकमात्र कारण यह है कि खट्टर सरकार द्वारा वर्ष 2014 में किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया और जनता ने अपना फैसला सुना दिया। यदि भाजपा ने जजपा के साथ गठबंधन करने के बावजूद अपना रवैया नहीं बदला तो उसके हालात वर्ष 2014 से पहले जैसे हो जाएंगे। अपनी पार्टी की हार पर श्री हुड्डा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने संगठन बदलाव में देरी कर दी और दूसरा प्रभाव टिकट वितरण में भी कुछ गड़बड़ी के कारण पड़ा, जिस कारण कांग्रेस सत्ता में आने से चूक गई।
विधानसभा में विशाल हरियाणा के ब्यान पर पूर्व मुख्यमंत्री ने स्पष्टीकरण दिया और कहा कि भाजपा नेता तो बेवजह शोर डाल रहे हैं क्योंकि उन्हें असली बात की तो समझ है नहीं। श्री हूडा का कहना है कि उनके इस बयान से चंडीगढ़ पर हरियाणा का दावा किसी भी प्रकार से कमजोर नहीं पड़ता। शाह आयोग ने चंडीगढ़ पर हरियाणा के दावे को भी स्वीकार किया था। विशाल हरियाणा की अवधारणा बहुत पुरानी है और विशाल हरियाणा में राजस्थान का भरतपुर और अलवर का इलाका भी शामिल होता है।
श्री हुड्डा ने कहा कि राज्य में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार बने एक महीना पूरा हो गया लेकिन अब तक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम जनता के बीच नहीं लाया गया। जनता अब भी मौका दे रही है कि कम से कम दोनों दल अपनी योजना तो साँझा करें।
हरियाणा में हुए कथित धान घोटाले पर भी बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद धान घोटाला मानते हुए इसकी जांच के आदेश देते हैं। वहीं कृषि मंत्री जांच पूरी होने से पहले ही क्लीन चिट देते हुए घोटाले को नकार रहे हैं यदि सरकार इस मामले में सही मायने में किसानों के साथ इंसाफ करना चाहती है तो इसकी सीबीआई से जांच करवाए।
विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान माइनिंग पर पेश की सीएजी की रिपोर्ट को लेकर भी श्री हुड्डा ने सरकार को घेरा और यहां तक कह दिया कि सरकार और माइनिंग माफिया मिलीभगत के कारण प्रदेश में माइनिंग का घोटाला हुआ है, जिस पर सीएजी ने भी अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि अवैध माइनिंग ने तो यमुना का बहाव तक बदल दिया है। उन्होंने मांग की कि सरकार को इसकी जांच सीबीआई से करवानी चाहिए क्योंकि इस में करीबन डेढ़ हजार करोड़ का घपला हुआ है और सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि यह पैसा किसकी जेब में गया।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद किसानों को 100 रुपय प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार परमल किस्म के धान खरीद पर किसानों को बोनोस दे रही है, जबकि कुल धान का केवल 25 फ़ीसदी ही परमल धान पैदा होता है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों को अब तक ना तो प्रधानमंत्री सम्मान योजना और ना ही मुख्यमंत्री सम्मान योजना की दूसरी किस्त का भुगतान किया गया। सरकार जल्द से जल्द दोनों किस्तें किसानों को जारी।
हुड्डा ने कुंडली पलवल मानेसर एक्सप्रेस हाईवे की खस्ता हालत पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस हाइवे को शुरू हुए 1 साल के का समय हुआ है। लेकिन अभी तक इस पर 300 एक्सीडेंट और 100 मौतें हो चुकी हैं। सरकार को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।
भाजपा – जेजेपी गठबंधन को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास अपने आप को दोहराता रहता है। गठबंधन सरकार के कार्यकाल के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने कोई जवाब भी नहीं दिया, लेकिन इतना अवश्य कहा कि जैसा होगा देखा जाएगा।
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 22 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਬਰਾਂ (BIG BREAKING) ਹੇਠ ਦਿੱਤੇ ਅਨੁਸਾਰ ਹਨ। ਪੂਰੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ...





















