
दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए आई एक और खुशखबरी
पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़, 8 अप्रैल (विश्ववार्ता) गत दिनों दिवंगत सिद्धू मूसेवाला को चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई थी जिसमे माता चरणकौर ने छोटे दीप सिद्धू को जन्म दिया जिस कारण चारो तरफ खुशियां ही खुशियां मनाई गई है। लेकिन इसी बीच सिद्धू मूसेवाला को चाहने वालों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है कि सिद्धू मूसेवाला और सन्नी माल्टन का नया गीत आने वाला है, जिस संबंधी खबर सन्नी मालटन ने अपने इंसटाग्राम पेज पर एक पोस्ट के जरिए दी है।
सन्नी ने लिखा है कि अगर उसकी पोस्ट पर 1 लाख कमैंट आ जाएं तो वह गीत का पोस्टर रिलीज कर देंगे। वहीं अब सिद्धू मूसेवाला के इंस्टाग्राम पेज पर गीत का पोस्टर सांझा किया गया है, जिसमें सिद्धू और सन्नी दोनों दिखाई दे रहे हैं। गीत का नाम ‘410’ है, जोकि 10 अप्रैल को रिलीज होगा। यहां बता दें कि सिद्धू मूसेवाला और सनी माल्टन कई गानों में एक साथ काम कर चुके हैं। इसमें ‘लेवल्स’, ‘नेवर फोल्ड’, ‘जस्ट लिसन’ जैसे कई हिट गाने शामिल हैं। इस गानों को लोगों द्वारा काफी प्यार दिया गया है।























