
आईपीएल मे लगातार 3 हार के बाद मुंबई ने चखा जीत का स्वाद, दिल्ली को हराया
अंतिम ओवरों में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड लाये छक्कों का तूफान
चंडीगढ़, 8 अप्रैल (विश्ववार्ता) मुंबई इंडियस ने वानखेड़े स्टेडियम में अपने घरेलू फैंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया है. ये आईपीएल 2024 में रूढ्ढ की पहली जीत है, इससे पहले टीम लगातार 3 मैच हार चुकी थी. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रन का स्कोर खड़ा किया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की ओर से पृथ्वी शॉ ने 40 गेंद में 66 रन की पारी खेली, वहीं अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स की अहम पारियां भी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाईं. ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में 71 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली. रूढ्ढ की ओर से रोहित शर्मा ने 49 रन, ईशान किशन ने 42 और अंतिम ओवरों में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने छक्कों का तूफान ला दिया था।
15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट पर 144 रन था और अगले 5 ओवर में उन्हें जीत के लिए 91 रन बनाने थे. 16वें ओवर में केवल 9 रन आए और इसमें ऋषभ पंत के विकेट से दिल्ली कैपिटल्स बैकफुट पर आ गई थी. मगर ट्रिस्टन स्टब्स अब भी क्रीज़ पर डटे हुए थे और आलम ये था कि आखिरी 3 ओवर में दिल्ली को 63 रन की जरूरत थी. 17वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने केवल 8 रन दिए, जिससे मुंबई की जीत लगभग तय हो गई थी क्योंकि दिल्ली को आखिरी 12 गेंद में 55 रन बनाने थे. आखिरी 2 ओवरों में मुंबई के गेंदबाज मुकाबले पर पकड़ बना चुके थे, इसी कारण ष्ठष्ट को 29 रन से हार झेलनी पड़ी है. आखिरी ओवर में गेराल्ड कोएट्जी ने दिल्ली के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर अपनी टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की।
जवाब में दिल्ली की शुरुआत खराब रही थी। डेविड वॉर्नर 10 रन बनाकर आउट हुए। इशके बाद पृथ्वी शॉ ने अभिषेक पोरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी निभाई। शॉ ने आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। वह 40 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, पोरेल ने 31 गेंद में पांच चौके की मदद से 41 रन की पारी खेली। कप्तान ऋषभ पंत एक रन, अक्षर पटेल आठ रन और ललित यादव तीन रन बनाकर आउट हुए।
ट्रिस्टन स्टब्स ने एक छोर संभाले रखा और 25 गेंद में तीन चौके और सात छक्के की मदद से 71 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक रहा। हालांकि, उनकी पारी बेकार गई। गेराल्ड कोएत्जी ने 20वें ओवर में ललित, कुशाग्र (0) और झाय रिचर्डसन (2) को पवेलियन भेजा। मुंबई की ओर से कोएत्जी ने चार विकेट लिए। वहीं, बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 22 रन दिए और दो विकेट झटके। रोमारियो शेफर्ड को एक विकेट मिला।





















