
पीजीआई में किया स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को स्वच्छता वॉकथॉन का आयोजन
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्ववार्ता) पीजीआई में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को स्वच्छता वॉकथॉन का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ समेत अन्य कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। वॉकथॉन कैरो ब्लॉक से शुरू होकर परिसर में ही विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरा। इस दौरान सभी ने जगह-जगह श्रमदान भी किया।
स्वच्छता संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग, रंगोली, नृत्य प्रतियोगिता प्रमुखता से शामिल है।





















