
पंजाब के मानसा जिले मे पुलिस के साथ हुई बडी मुठभेड़
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब के मानसा जिले में बीते दिन 2 मेडिकल स्टोर्स पर फायरिंग करने वालों के साथ आज पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें 1 पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने इस वारदात में शामिल 4 व्यक्तियों को 2 हथियारों और 1 गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने बीते दिन एक मेडिकल स्टोर पर गोली चलाने की कोशिश की और रामबाग में मेडिकल स्टोर पर अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए थे।
आज मानसा पुलिस ने जब इन हमलावरों को गांव ख्याला कलां में घेर लिया तो उन्होंने भी जवाब में पुलिस पर गोली चला दी। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को गोली लगी है जबकि 4 हमलावरों को पुलिस ने पकड़ लिया। इन व्यक्तियों से 2 पिस्तौल और एक गाड़ी पुलिस ने बरामद की है। टिनिसवुड का जन्म 1912 में हुआ था जो दो विश्वयुद्ध के दौर से गुजरे हैं. उन्होंने अपने जीवन सोवियत संघ का उदय और पतन दोनों देखे हैं, कोविड महामारी का दौर भी देखा है. 1972 में रिटायर होने से पहले उन्होंने शेल और बीपी कंपनियों में अकाउंटेंट का काम किया था. साल 2020 में 108 साल के हैरी फ्रांसमैन के देहांत के बाद टिनिसवुड यूके के सबसे बुजुर्ग पुरुष बने थे. टिनिसवुड अब इस साल 2 अगस्त को 112 साल के हो जाएंगे. फिलहाल दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का खिताब स्पेन की मारिया मोरोना के नाम है जो कि 117 साल की हैं।





















