
पंजाब के इस जिले मे देर रात दर्दनाक सडक हादसे मे ए.सी.पी और गनमैन की मौत से परिवार मे शोक की लहर
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब मे दिन प्रतिदिन सडक हादसे बढते जा रहे है इसी बीच समराला के दयालपुरा बाईपास पर देर रात करीब 3:30 बजे एक पुलिस अधिकारी की फॉच्र्यूनर गाड़ी और सामने से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे फॉच्र्यूनर गाड़ी में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में लुधियाना में तैनात ए.सी.पी. संदीप सिंह और उनके गनमैन की मौत जबकि पुलिस अधिकारी के वाहन के चालक की हालत गंभीर है।
जानकारी मिली है कि एसीपी संदीप सिंह देर रात चंडीगढ़ से लुधियाना आ रहे थे। समराला के पास दयालपुरा बाईपास के पास उनकी फॉच्र्यूनर की सामने से आ रही स्कॉर्पियो कार से टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉच्र्यूनर गाड़ी में आग लग गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद ली और घायल पुलिस अधिकारी, उनके गनमैन और ड्राइवर को गंभीर हालत में समराला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एसीपी संदीप सिंह और उनके गनमैन को मृत घोषित कर दिया।
समराला पुलिस स्टेशन के स्॥ह्र राव बरिंदर सिंह ने कहा कि वे रात में तुरंत मौके पर पहुंचे और हादसा इतना भयानक था कि पुलिस अधिकारी संदीप सिंह और उनके गनमैन को बड़ी मुश्किल से बाहर निकालना पड़ा और उनकी जान बचाने की कोशिश की गई एसीपी संदीप सिंह और उनके गनमैन की जान नहीं बचाई जा सकी।























