
अमेरिका मे भारतीयो पर हमले रूकने का नही ले रहे नाम, एक और छात्र की मौत से मचा हडकंप
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्ववार्ता) अमेरिका में लगातार भारतीय छात्रों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, अब अमेरिकी राज्य ओहियो में एक भारतीय छात्र की मौत की खबर आई है। अमेरिकी राज्य ओहियो में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है. मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस जांच जारी है।
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताया दुख
वाणिज्य दूतावास ने कहा कि मृतक छात्र के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की गई है, वहीं, छात्र के शव को जल्द से जल्द भारत पहुंचाने के लिए भी हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ओहियो के क्लीवलैंड में एक भारतीय छात्र श्री उमा सत्य साईं गड्डे के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से गहरा दुख हुआ।
अमेरिका में भारतीय मूल के छात्रों की मौतें बढ़ रही हैं
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका में भारतीय मूल के छात्रों की मौतें बढ़ रही हैं। इससे पहले मार्च में, एक 25 वर्षीय भारतीय छात्र अमेरिका के क्लीवलैंड इलाके से लापता हो गया था, जिसके कुछ दिन बाद पीडि़त के परिवार से फोन करके फिरौती मांगी गई थी। वहीं परिवार ने विदेश मंत्रालय से अपने बेटे को खोजने का आग्रह किया था।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















