
आप नेता आतिशी ने ‘कारण बताओ’ नोटिस मिलने के बाद निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना
कहा क्या चुनाव आयोग भाजपा का ‘सहायक संगठन’ है: कारण बताओ
‘मेल आने से पहले मीडिया में आ गई बात’- आतिशी
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्ववार्ता) दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने ‘कारण बताओ’ नोटिस मिलने के बाद निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। आतिशी ने सवाल किया कि क्या यह क्चछ्वक्क का ‘सहायक संगठन’ है. आतिशी को यह नोटिस उनकी इस टिप्पणी पर जारी किया गया था कि क्चछ्वक्क ने उनसे संपर्क कर उन्हें या तो पार्टी में शामिल होने या एक महीने के भीतर प्रवर्तन निदेशालय (श्वष्ठ) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के लिए तैयार रहने के लिए कहा था. आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए गए थे’ जिसकी जिम्मेदारी गैर-पक्षपातपूर्ण रहना, विपक्षी दलों को समान अवसर प्रदान करना और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना है।
‘मेल आने से पहले मीडिया में आ गई बात’
आतिशी ने कहा कि शुक्रवार सुबह 11:15 बजे खबर प्रसारित की गई कि उन्हें चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है, जबकि उन्हें यह श्वद्वड्डद्बद्य के जरिए 11:45 बजे मिला. उन्होंने कहा, ‘इसका मतलब है कि निर्वाचन आयोग के नोटिस की खबर पहले क्चछ्वक्क ने मीडिया में फैलाई और फिर निर्वाचन आयोग ने नोटिस दिया. मैं देश के निर्वाचन आयोग से पूछना चाहती हूं- क्या आप क्चछ्वक्क के सहायक संगठन बन गए हैं.’ ‘आप’ की वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह नोटिस का जवाब देंगी और निर्वाचन आयोग को देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में अपेक्षित तटस्थता और गैर-पक्षपातपूर्णता की याद दिलाएंगी.
‘निर्वाचन आयोग के पास है बड़ी जिम्मेदारी’
उन्होंने कहा भारत के निर्वाचन आयोग को देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए संविधान द्वारा एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. आतिशी ने कहा कि वर्तमान तीन चुनाव आयुक्तों से पहले टी एन शेषन जैसे चुनाव आयुक्त थे. उन्होंने कहा, ‘आप एक ऐसा निर्वाचन आयोग चला रहे हैं जिसे पूरी दुनिया देखती है और जिसकी प्रशंसा की जाती है. भारत जैसे देश में चुनावों की निष्पक्षता पर कभी कोई सवाल नहीं उठाया जाता है.’ आतिशी ने कहा, ‘मैं निर्वाचन आयोग से अपील करना चाहता हूं कि वह भाजपा और उसकी केंद्र सरकार के सामने न झुके. अगर वे समान अवसर और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की अनुमति नहीं देते हैं तो तीन चुनाव आयुक्तों को देश 100 साल तक सभी गलत कारणों से याद रखेगा.’
https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1776182787529441476?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1776182787529441476%7Ctwgr%5Eee6e20a2c864be8856929856d1413596887dc178%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fis-election-commission-a-subsidiary-organization-of-bjp-atishi-1963088
आतिशी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी- निर्वाचन आयोग
निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को आतिशी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया और उनसे उनके इस बयान का तथ्यों के साथ समर्थन करने को कहा कि भाजपा ने पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया था। भाजपा ने आतिशी द्वारा दो अप्रैल को किए गए दावे के खिलाफ एक दिन पहले निर्वाचन आयोग का रुख किया था।























