
पंजाब के तरनतारन से एक बेहद शर्मनाक मामला आया सामने
लडक़ी के परिजनों द्वारा महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, महिला आयोग ने लिया नोटिस, मांगी रिपोर्ट
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्ववार्ता): तरनतारन में एक महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना ने काफी तूल पकड़ लिया है। दरअसल तरनतारन के गांव वल्टोहा में एक महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना पर महिला आयोग ने रिपोर्ट मांगी है। दरअसल पंजाब महिला आयोग ने तरनतारन में हुई शर्मनाक घटना पर नोटिस लिया है तथा उक्त घटना संबंधी पुलिस द्वारा क्या एक्शन लिया गया है, संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है। बता दें कि तरनतारन में एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें महिला से दुव्र्यवहार किया जा रहा है, साफ देखा जा सकता है।
बता दें कि तरनतारन के गांव वल्टोहा में बेटे द्वारा लव मैरिज किए जाने के बाद लडक़ी के परिजनों द्वारा बेटे की मां से शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया है, जिसमें लडक़ी के परिजनों द्वारा महिला को निर्वस्त्र कर दिया गया।
घटना 31 मार्च की बताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल 5 आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।
बतां दे कि पंजाब के तरनतारन मे एक महिला ने थाना वल्टोहा की पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति की लडक़ी के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसी रंजिश के तहत 31 मार्च की शाम करीब 6 बजे पांच आरोपियों ने उसके घर के बाहर आकर चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब वह अपने घर के बाहर पहुंची तो मौके पर उक्त लोगों ने उसके साथ कोर्ट मैरिज की बात करते हुए उसके गले में हाथ डाल दिया और उसकी शर्ट फाड़ कर उसे नग्न कर दिया।
इसी बीच वह मदद के लिए चिल्लाई, जिसके बाद उसका पति बाहर आया और अन्य लोग इक_ा हो गए। इस दौरान उक्त आरोपी ने उसके नग्न शरीर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी देते हुए डीएसपी भिखीविंड प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में बयान के मुताबिक आरोपी लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई है।
तरनतारन में एक महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना ने काफी तूल पकड़ लिया है। दरअसल तरनतारन के एक गांव में एक महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना पर महिला आयोग ने रिपोर्ट मांगी है। पंजाब महिला आयोग ने तरनतारन में हुई शर्मनाक घटना पर नोटिस लिया है तथा उक्त घटना संबंधी पुलिस द्वारा क्या एक्शन लिया गया है, संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है।





















