
पंजाब के इस जिले मे 2 अलग-अलग मामलों में इरादा कत्ल और लुटेरा गिरोह के कुल इतने आरोपियों को दबोचा
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब के पटियाला पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में इरादा कत्ल और लुटेरा गिरोह के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें इरादा कत्ल के छह व लुटेरा गिरोह के 4 मैंबर शामिल हैं। उनके पास 32 बोर के 2 पिस्तौल, 9 रौंद और कुछ तेजधार हथियार पकड़े गए हैं। एसपी सिटी मोहम्मद सरफराज आलम और एसपी (डी) योगेश शर्मा ने बताया किइरादा कत्ल की वारदात में शामल मुख्य आरोपी राजविन्दर सिंह उर्फ राजा बाकसर, हरप्रीत सिंह उर्फ सनी उर्फ चीमा, साजन उर्फ केबी, जोनी सिंह, सूरज और गौरव सिंह को गिरफ्तार किया है और दूसरे केस में लुटेरा गिरोह के हरप्रीत सिंह उर्फ मक्खन, सन्दीप सिंह उर्फ सनी, सोनू और पारस कुमार उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार किया है।
लुटेरा गिरोह के बारे में जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि लुटेरा गिरोह के 4 सदस्यों को भी तीन अप्रैल को डीसीडब्ल्यू पुल के नीचे से हरप्रीत सिंह उर्फ मक्खन पुत्र रूड़ सिंह निवासी गांव सैफदीपुर थाना सदर पटियाला, सन्दीप सिंह उर्फ सन्नी पुत्र बचित्तर सिंह वासी प्रसिद्ध थाना सदर नकोदर जिला जालंधर, सोनू पुत्र शिवनाथ वासी किरायेदार रघुलाल, मथुरा कालोनी पटियाला और पारस कुमार उर्फ घोड़ा पुत्र विनोद कुमार निवासी गली नंबर 01, बालमीक कालोनी त्रिपड़ी पटियाला को हथियारों के साथ लूट की वारदात करने की योजना बनाते हुए काबू किया है। इस संबंधी 3 अप्रैल को थाना अर्बन एस्टेट में मुकदमा नंबर 41 करके उनसे 2 पिस्तौल 32 बोर समेत 09 रौंद और 2 किरपान बरामद की है। उक्त आरोपियों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हंै और यह जेल में भी रह चुके हैं। पटियाला पुलिस ने गिरफ़्तार किए सभी व्यक्तियों का क्रिमीनल रिकार्ड पृष्टभूमि है। जिनके खिलाफ कत्ल, इरादा कत्ल, लूट और एनडीपीएस एक्ट और कई अन्य मामलों के मुकदमे दर्ज हैं।





















