बड़ा सडक़ हादसा, हादसे में दो महिलाओं इतने लोगों की मौत
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्ववार्ता)कोटकपूरा के नजदीकी गांव पंजगराई खुर्द के पास टाटा एस और ट्राले की टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मृतकों की पहचान सुखदेव राज (38) लवप्रीत (22) कर्मजीत कौर (36) पत्नी सुरेश कुमार, कर्मजीत कौर (35) पत्नी सुखचैन सिंह, दीपक कुमार (27) के तौर पर हुई है। सभी मृतक मुक्तसर के गांव मराड़ कलां के रहने वाले हैं।






















