
दिल्ली सीएम केजरीवाल से जल्द मिलेगे सीएम भगवंत मान
तिहाड़ जेल प्रशासन को मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिखी चिट्ठी
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अरविंद केजरीवाल से मिलने तिहाड़ जेल जाएंगे। तिहाड़ जेल को पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने चिट्ठी लिखी है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल कथित शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में हिरासत में रखे गए हैं।
बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक चिट्ठी लिखकर तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से मिलने का समय मांगा है। सी.एम. ने जेल प्रशासन को एक पत्र लिखा है और अरविंद केजरीवाल से मिलने का समय मांगा है। अत: मंजूरी मिलने के बाद बहुत जल्द सी.एम. मान जेल में बंद केजरीवाल से मुलाकात कर सकते हैं।
बता दें कि हाल ही में दिल्ली सीएम केजरीवाल को शराब घोटाले में ई.डी. ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद कोर्ट ने केजरीवाल को तिहाड़ जेल में हिरासत रखने के निर्देश दिए थे। तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल का शूगर लेवल कम होने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था, और वजन भी काफी घट गया था। हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि जबसे अरविंद केजरीवाल यहां लाए गए थे, तब उनका वजन लगभग 65 किलो था और अब भी उनका वजन 65 किलो है। अरविंद केजरीवाल बिल्कुल ठीक हैं। न्यायालय के आदेशानुसार घर का बना भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
वहीं आप नेताओं का दावा है कि तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। आम आदमी पार्टी सूत्रों की तरफ से बताया जा रहा है कि अब तक केजरीवाल का वजन काफी घट गया है। केजरीवाल का तेजी से वजन घट रहा है। 21 मार्च को गिरफ्तार होने के बाद से अब तक केजरीवाल का साढ़े चार किलो वजन कम हुआ है। सीएम के घटते वजन पर डॉक्टर्स ने चिंता जताई है।





















