
हरियाणा में बड़ी वारदात, एक युवक व दो युवतियों का अपहरण
चंडीगढ़, 30 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा के करनाल शहर की निर्मल कुटिया चौक से आईटीआई चौक की तरफ जा रहे एक युवक व दो युवतियों का एक अज्ञात कार सवार बदमाशों द्वारा अपहरण करने का मामला सामने आ रहा है। घटना शनिवार दोपहर करीब दो से ढाई बजे की बीच की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार, दयानंद कॉलोनी निवासी सौरव राणा दो युवतियों के साथ कार में सेक्टर-12 निर्मल कुटिया से आईटीआई की तरफ अपने घर जा रहा था। इसी बीच पीछे से एक अज्ञात कार सवार तीन बदमाशों ने उनकी कार के आगे अपनी कार अड़ा दी और कार से उतरते ही पीड़ित की कार पर हमला बोल दिया।





















