राजस्थान मे पंजाब के दो बडे नेता बने स्टार प्रचारक
चंडीगढ़, 29 मार्च (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव में पंजाब कांग्रेस के दो बड़े नेता राजस्थान में प्रचार करते नजर आएंगे। कांग्रेस हाईकमान द्वारा राजस्थान के लिए जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम शामिल किया गया है। 40 मेंबरों की सूची में क्रमश: 5वां व 20वां स्थान इन्हें दिया गया है। इसके अलावा पंजाब के किसी नेता को जगह नहीं मिली है।
ये नेता भी स्टार प्रचारकों की सूची में: इस सूची में पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हेमाराम चौधरी, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, वीरेंद्र सिंह राठौड़, अमृता धवन, नीरज डांगी, धीरज गुर्जर, रघु शर्मा, जिग्नेश मेवानी, आलोक शर्मा, अलका लांबा, बीवी श्रीनिवास, वरुण चौधरी, अशोक चांदना, हाकम अली, डूंगर राम गेदर, शिमला देवी नायक और रामलाल मीणा के नाम भी शामिल हैं.
इसके अलावा प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, रजनी पाटिल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, जितेंद्र सिंह, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, सुखविंदर सिंह सुक्खू, रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी भी राजस्थान में कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं करते नजर आएंगे. प्रदेश के कई नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है.