रोमांचक मुकाबले मे राजस्थान ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर हासिल की पहली जीत
बेकार गई ट्रस्टन स्टब्स की धुआंधार पारी
चंडीगढ़, 29 मार्च (विश्ववार्ता) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुरुवार को खेले गए मैच में संजू सैमसन की टीम ने मेहमानों को 12 रन से हरा दिया। राजस्थान ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 185 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर सिर्फ 173 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 में लगातार दूसरी शिकस्त मिली है। इससे पहले पंजाब किंग्स ने दिल्ली को चार विकेट हराया था। राजस्थान ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपने नेट रनरेट में सुधार कर लिया है। चार अंकों और 0.800 के नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली और मुंबई दो ऐसी टीमें हैं जिन्हें अब तक इस टूर्नामेंट में अब तक कोई जीत नहीं मिली है।
दिल्ली की इस मैच में अच्छी शुरुआत हुई थी। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी हुई जिसे बर्गर ने चौथे ओवर में तोड़ा। मार्श 12 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 23 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद टीम को दूसरा झटका रिकी भुई के रूप में लगा जिन्हें बर्गर ने अपने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर शिकार बनाया। तीन गेंदों में उन्हें दो सफलता मिली। भुई बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।