
CM भगवंत मान ने पंजाब के पहले इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलेरी साइंसेज का किया शुभारंभ
मोहाली से उनका पुराना रिश्ता-CM मान
चंडीगढ़, 29 फरवरी (विश्ववार्ता) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को पंजाब के पहले इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलेरी साइंसेज (PILBS) का मोहाली में शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने विरोधी दलों पर जमकर जुबानी हमला बोला। कहा कि पहले तो पंजाब में इस तरह के शुभारंभ वाले प्रोग्राम होने ही बंद हो गए थे। क्योंकि जो हाकिम हमने चुनकर भेजे थे, उनका ध्यान अपने परिवार पर लग गया था।
इसमें मरीजों को ओपीडी से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट तक की सुविधा रहेगी। साथ ही लेबोरेटरी मेडिसिन, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, वीरोलॉजी, हेमाटोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, क्लीनिकल एंड सेलुलर ट्रांसप्लांट इम्यूनोलॉजी, जेनेटिक्स, ट्रांसफूज्यन मेडिसिन, एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर, सुपर स्पेशयलिटी आदि एडवांस सुविधाएं होंगी। इतना ही नहीं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यहां के माहिर राज्य के अन्य जिलों के अस्पतालों को भी सलाह देंगे। वहीं मुख्यमंत्री 4 जोनल दफ्तर भी लोगों को समर्पित करेंगे। बता दें कि सरकार ने बजट सत्र-2022 में इस संबंध में घोषणा की थी।
मान ने कहा कि उन्हें पता है, उनके सामने एक कैंसर का मरीज खुद परिवार से कह रहा था कि मुझे मरने दो मगर एक-दो किले जो जमीन है वह न बेचना। मान ने कहा कि उनकी सरकार ने अस्पताल, स्कूल बनवाए और स्टाफ भर्ती किया। पिछली सरकारों के दौरान धरने देते कई उम्मीदवार ओवरएज हो गए थे। ऐसे में नौकरी के लिए आयु 37 से बढ़ा कर 45 साल की गई।
इस मौके पर स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह समेत कई नेता एवं अधिकारी तथा वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद थे। इस मौके पर मान ने कहा कि वह लगभग 10 साल मोहाली में फेज 3बी1 रहे और मोहाली से उनका पुराना रिश्ता है। यहां उनके पड़ोसी ब्रिगेडियर भी हैं। प्रोटोकॉल के चलते अक्सर उन्हें लोगों से मिलने से रोक लिया जाता है। रस्सियां लगा दी जाती हैं। मान ने कहा कि उन्हें लोगों ने जिताया है फिर भी उन्हें लोगों के नजदीक नहीं जाने देते।
उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री का हौव्वा बनाया हुआ होता था। पहले मंत्री पांच साल घरों में कुंडी लगा अंदर बैठे रहे। बाद में लोगों ने बाहर से कुंडा लगा दिया और 20-25 सालों के लिए ताले लगा दिए। मान ने कहा कि उन्हें लोगों ने प्यार दिया है। उसी से वह मुख्यमंत्री बने हैं। लोग जब चाहें तब बंदा अर्श और जब चाहें बंदा फर्श पर होता है
https://x.com/BhagwantMann/status/1763128997775589740?t=cQkbuQBWn9qjY4MKd9FGhA&s=08























