खनौरी बॉर्डर से बड़ी खबर, धरने पर बैठे एक और किसान की मौत
चंडीगढ, 27 फरवरी (विश्ववार्ता) खनौरी बॉर्डर से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे एक और किसान की मौत हो गई है। पंजाब और हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी से किसानों का प्रदर्शन जारी है। यहां से किसान दिल्ली जाने की कोशिश में हैं, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोका हुआ है। कई बार पुलिस और किसानों के बीच टकराव हुआ।
यहां सबसे बड़ी हलचल 21 फरवरी को हुई। इस दिन पंजाब के युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई। जिसकी पहचान करनैल सिंह के नाम से की जा रही है। मृतक किसान उम्र 50 बताई जा रही है जो पटियाला के अरनो गांव का रहने वाला था।
बताया जा रहा है कि यह किसान 13 फरवरी से खनौरी बॉर्डर पर डटा हुआ था। कल करनैल सिंह की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। लेकिन अभी भी किसान अलग-अलग बॉर्डर पर डटे हुए हैं। बता दें कि इससे पहले खनौरी बॉर्डर पर किसान शुभकरण सिंह की मौत हुई थी। गौरतलब है कि किसान अलग-अलग बॉर्डर पर डटे हुए हैं।फिलहाल किसानों का दिल्ली छोड़ने का फैसला 29 फरवरी के बाद ही आ सकता है।






















