मनोरंजन जगत में शोक की लहर, रेडियो जगत के लोकप्रिय अनाउंसर अमीन सयानी का निधन
पीएम नरेंद्र मोदी ने अमीन सयानी को दी श्रद्धांजलि
चंडीगढ, 21 फरवरी (विश्ववार्ता) मशहूर रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी नहीं रहे। मंगलवार शाम को हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली। अमीन सयानी ने 1952 से 1994 तक रेडियो शो गीतमाला को होस्ट किया। रेडियो की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज के निधन की पुष्टि उनके बेटे रजिल सयानी ने की है।
अमीन सयानी रेडियो जगत बादशाह कहे जाते हैं। 50 हजार से ज्यादा शोज करने के साथ-साथ रेडियो को लोकप्रिय बनाने में उनका बड़ा योगदान रहा। बीती रात हार्ट अटैक के कारण अमीन सयानी को अपनी जान गंवानी पड़ी।