चंडीगढ़ मेयर चुनाव विवाद में नया मोड़
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले चंडीगढ़ मेयर सोनकर का इस्तीफा
AAP के 3 पार्षद भाजपा में शामिल
चंडीगढ, 19 फरवरी (विश्ववार्ता) : चंडीगढ़ मेयर चुनाव विवाद में नया मोड़ आ गया है। बीजेपी के मेयर मनोज सोनकर ने सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के लिए समय निर्धारित होने से ठीक एक दिन पहले रविवार रात को इस्तीफा दे दिया। । भाजपा को 16 और गठबंधन को 12 वोट मिले थे। 8 वोट अवैध घोषित कर दिए गए थे। इसका विरोध करते हुए गठबंधन ने इस चुनाव परिणाम को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी। सूत्रों ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद पार्टी ने सोनकर से इस्तीफा देने को कहा था। इससे पहले दिन में बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि महापौर को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। वह आज (रविवार) शाम को इस्तीफा दे देंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
चंडीगढ़ नगर निगम की सियासत बदल गई है। आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों ने पाला बदल लिया है। इसके कारण भाजपा के पास अब 19 पार्षद हो गए हैं। यही मेयर पद के लिए जादुई आंकड़ा है। चंडीगढ़ में भाजपा के 14 और शिरोमणि अकाली दल के पास एक पार्षद हैं। वहीं चंडीगढ़ सांसद को चुनाव में वोट डालने का अधिकार है। अब आप के 3 पार्षदों के पाला बदल लिया तो यह संख्या कुल 19 हो गई है।
मेयर चुनाव परिणाम को लेकर न्यायालय ने गंभीर टिप्पणी की थी। सुनवाई में कोर्ट ने पीठासीन अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई थी। CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा था कि पीठासीन अधिकारी ने जो किया वो लोकतंत्र की हत्या जैसा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वो कैमरे में देख रहा है और बैलेट पेपर को खराब कर रहे हैं। इस अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सोमवार को इस पर फिर सुनवाई होने जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव को लेकर भाजपा दिनदहाड़े बेईमानी का आरोप लगाया था।






















