
लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब मे अकाली दल को लगा बड़ा झटका
सीएम मान ने पार्टी मे करवाया शामिल,कई नेताओं ने थामा आप का दामन
चंडीगढ, 14 फरवरी (विश्ववार्ता) ज्यो ज्यो लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है अदला बदली का दौर भी शुरू हो गया है पंजाब में जहां राजनीति पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं वहीं शिरोमणी अकाली दल को बड़ा झटका लगने की सूचना है। मिली जानकारी अनुसार अकाली दल के कई नेता, वर्कर, सरपंच आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
इन नेताओं में अकाली दल के मालवा जोन प्रधान हरपाल जुनेजा ‘आप’ में शामिल हुए हैं जोकि पटियाला शहरी सीट से अकाली की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा हरपाल जुनेजा के पिता समाजसेवी भगवान दास जुनेजा, यूथ अकाली दल के सीनियर मीत प्रधान गुरलाल भंगू, यूथ अकाली दल के माझा जोन प्रधान गुरशरन सिंह छीना व बड़ी संख्या में अकाली सरपंच व वर्कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। गौरतलब है कि अकाली दल के नेताओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में शामिल करवाया है।




















