लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका
पूर्व सीएम अशोक चव्हाण छोड़ सकते हैं पार्टी
चंडीगढ, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व कांग्रेस नेता पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। सूत्रों की मानें तो चव्हाण अब भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
ऐसी अटकलें हैं कि वह महाराष्ट्र के सत्तासीन भाजपा-शिवसेना-राकांपा गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे एक पत्र में चह्वाण (65) ने कहा कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा।
गौरतलब है कि चह्वाण के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी छोड़ी दी थी।
अशोक चव्हाण नांदेड से कांग्रेस के विधायक हैं. वह पिछले काफी दिनों से पार्टी से नाराज बताए जा रहे थे और खबर है कि वह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी चव्हाण को राज्यसभा की सीट दे सकती है. सूत्रों ने इसके साथ ही बताया कि 10 से 12 विधायक भी चव्हाण के संपर्क में हैं और आने वाले समय में पाला बदल लेंगे.