
संसद के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय में सुरक्षा को लेकर चूक सामने आई है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने फर्जी दस्तावेज लेकर नार्थ ब्लाक स्थित गृह मंत्रालय में घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक गिरफ्तार कर लिया गया है।दिल्ली कर्तव्य पथ थाने की पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र को लेकर गृह मंत्रालय में घुसने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस युवक का नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया जा रहा है।
फिलहाल युवक किस मकसद के साथ मंत्रालय में घुसने की कोशिश कर रहा था, पुलिस इसकी जांच कर रही है. लेकिन अभी तक इसका कोई एंगल साफ नहीं हो पाया है।जानकारी के अनुसार पता पता चला है कि आरोपी किसी जालसाजी के तहत अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। अब जांच एजेंसी आदित्य से पूछताछ कर रही है।























