
पंजाब सहित इन राज्यो मे आज से मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
इन जिलों में ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलने की संभावना
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब में मौसम को लेकर अलर्ट जारी हुई है। मिली खबर के अनुसार कल 31 जनवरी को पंजाब के विभिन्न जिलों में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार और राजस्थान में भी बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी बुधवार (31 जनवरी) को घने कोहरे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पडऩे का अनुमान है. इसके अलावा दिल्ली में आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश 10 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग चंडीगढ़ द्वारा जारी जानकारी मुताबिक पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियरापुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला व मालेरकोटला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलेंगी। वहीं बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी कि किया गया। इस दौरान इन जिलों में गर्जना की संभावना हैं।
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पंजाब के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर और मोहाली शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 2 चरणों में बारिश होने की संभावना है। पंजाब समेत दोनों राज्यों में 30 जनवरी से 1 फरवरी और 3-4 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है।
उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का डबल अटैक जारी है. घने कोहरे के साथ सर्दी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. इस बीच मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी करते हुए बताया कि अगले चार से पांच दिनों में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।























