
PM मोदी आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे बात
चंडीगढ़, 29 जनवरी (विश्ववार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के जरिए छात्रों से रूबरू होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में सुबह 11 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे। यह परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का 7वां संस्करण होगा। इस कार्यक्रम के दौरान वह छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के वक्त होने वाली टेंशन और तनाव को दूर करने के टिप्स देंगे।
जिससे वह बोर्ड परीक्षाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकें. इस कार्यक्रम के माध्मय से प्रधानमंत्री मोदी छात्रों के सवालों के जवाब भी देते नजर आएंगे. बता दें कि कल यानी रविवार (28 जनवरी) को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने परीक्षा पे चर्चा के बारे में जानकारी दी थी। पीएम मोदी ने कहा था कि वह कल यानी सोमवार को परीक्षा पे चर्चा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे।
छात्र, अभिभावक और शिक्षक सभी इस कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के करीब तीन हजार लोग पीएम मोदी से बातचीत करेंगे । प्रत्येक राज्य केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश से दो छात्रों और एक शिक्षक को आमंत्रित किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘परीक्षा पे चर्चा’ एक अनूठी पहल है।





















