
पंजाब के इस जिले में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को रंगे हाथों दबोचा
चंडीगढ, 19 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लुधियाना के पुलिस पोस्ट कैलाश नगर, पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 8 के हेड कांस्टेबल मंदीप सिंह को रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थाना मुंशी के रूप में तैनात आरोपी पुलिस अधिकारी को राजन एस्टेट, जोगिंदर नगर, हैबोवाल लुधियाना के निवासी महिदेव प्रसाद की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता ने वीबी रेंज लुधियाना से संपर्क किया है और अपना बयान दर्ज कराया है कि वह होजरी का काम करता है और उसकी फैक्ट्री हांडा अस्पताल के पास इमारत की पहली मंजिल पर स्थित है और उक्त परिसर 3 साल पहले सतिंदरपाल सिंह से किराए पर लिया गया था।
उन्होंने आगे बताया कि उनके मकान मालिक ने कुछ भुगतान संबंधी मामले को लेकर उनके खिलाफ उपरोक्त पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उपरोक्त ‘मुंशी’ मंदीप सिंह ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस चौकी प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों के नाम पर किस्तों में उससे पहले ही 30,000 रुपये की रिश्वत राशि ले ली थी। उक्त राशि में से मनदीप सिंह एमएचसी ने त्रशशद्दद्यद्ग क्कड्ड4 के माध्यम से अपने खाते में 5,500 रुपए प्राप्त किए थे और अब वह इस शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए उससे 5,000 रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग कर रहा था।























