
खराब मौसम के कारण शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई से आज इतने उड़ाने हुई रद्द
चंडीगढ, 13 जनवरी (विश्ववार्ता) खराब मौसम के कारण शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे चंडीगढ़ से उड़ान भरने वाली 2 उड़ानें रद्द कर दी गईं और कई उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं।
इनमें से दिल्ली से उड़ान संख्या 6श्व2159 और 6श्व2162 दोनों रद्द कर दी गईं, जबकि 36 उड़ानें देरी से आईं, जिनमें से 31 उड़ानें 30 से 40 मिनट की देरी से आईं। जबकि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और लखनऊ से आने वाली 5 उड़ानें अपने निर्धारित समय से 2 से 3 घंटे की देरी से चलीं।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शनिवार सुबह की शुरुआत घनी धुंध के साथ हुई। इससे विजिबिलिटी 25 से 50 मीटर तक रही। वहीं ट्रेनों और फ्लाइट पर भी असर पड़ा है। 4 ट्रेनों के साथ 6 फ्लाइट लेट हुई हैं। बीते कल ही मौसम विभाग ने धुंध व शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। दोनों राज्यों में करीब 10 सालों के बाद धुंध व शीतलहर के ऐसे हालात पैदा हुए हैं।
पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिससे यह अब सामान्य से 7.4 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे कम 7.0 डिग्री का अधिकतम तापमान एसबीएस नगर का रहा। इसके अलावा अमृतसर का 9.4 डिग्री, लुधियाना का 11.4, पटियाला का 12.1, पठानकोट का 9.8, बठिंडा का 12.6, गुरदासपुर का 7.8, बरनाला का 10.9 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य से 6.3 डिग्री से लेकर 8.2 डिग्री तक नीचे रहा।





















