
पंजाब के मोहाली जिले मे फिर पुलिस व बदमाशों के बीच बडी मुठभेड़, एक को दबोचा
चंडीगढ, 5 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मोहाली जिले मे एक बार फिर पुलिस व बदमाशों के बीच बडी मुठभेड हुई जिसमे पुलिस को बडी सफलता मिली और एक बदमाशो को दबोचा गया। जानकारी अनुसार बलोंगी में पुलिस व बदमाशों के बीच में मुठभेड़ की खबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलोंगी में स्थित गऊशाला में पुलिस व बदमाशों के बीच हुए एंकाऊंटर में पुलिस ने एक बदमाश को काबू किया है। मोहाली की सी.आई.ए. टीम व बटाला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए इस बड़े ऑप्रेशन को अंजाम दिया है।
गौरतलब है कि इस मुठभेड़ में बदमाश शरणजीत सिंह सन्नी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया है। पुलिस ने सन्नी के पास से एक पिस्टल भी बरामद की है। अब तक की जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा सन्नी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा गया है।
जिक्रयोग्य है कि सन्नी कई मामलों में पुलिस में वांटिड था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताता कि सन्नी की दो साथी करण गुजरपुरिया व अमरजीत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इनका विदेश में रहते गैंगस्टरों के साथ लिंक बताया जा रहा है। इनके द्वारा विदेशों से हथियारों की सप्लाई की जाती थी। फिलहाल पकड़े गए बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसके बाद पुलिस उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना है।





















