• Latest
  • Trending
जब सरकारें अपने संस्थान प्राईवेट सैक्टर को बेच रहीं हैं, तब पंजाब सरकार ने प्राईवेट थर्मल प्लांट ख़रीद कर इतिहास रचा : मुख्यमंत्री

जब सरकारें अपने संस्थान प्राईवेट सैक्टर को बेच रहीं हैं, तब पंजाब सरकार ने प्राईवेट थर्मल प्लांट ख़रीद कर इतिहास रचा : मुख्यमंत्री

3 years ago
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

4 hours ago
ਭਾਰਤ – ਇੰਗਲੈਂਡ ਵਿਚਾਲੇ 5 ਮੈਚਾਂ ਦੀ T20 ਲੜੀ ਦਾ ਚੌਥਾ ਮੈਚ ਥੋੜੀ ਦੇਰ ‘ਚ ਹੋਵੇਗਾ ਸ਼ੁਰੂ

ਭਾਰਤ – ਇੰਗਲੈਂਡ ਵਿਚਾਲੇ 5 ਮੈਚਾਂ ਦੀ T20 ਲੜੀ ਦਾ ਚੌਥਾ ਮੈਚ ਥੋੜੀ ਦੇਰ ‘ਚ ਹੋਵੇਗਾ ਸ਼ੁਰੂ

4 hours ago
ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਪੰਜਾਬ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ

ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਪੰਜਾਬ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ

5 hours ago
ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਕਮ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੋਮਲ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਐਸ.ਆਈ.ਆਰ-2026 ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਸਮੀਖਿਆ

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਕਮ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੋਮਲ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਐਸ.ਆਈ.ਆਰ-2026 ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਸਮੀਖਿਆ

5 hours ago
ਐਸ.ਆਈ.ਆਰ ਦਾ 100 ਫੀਸਦੀ ਕੰਮ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਬੀ.ਐੱਲ.ਓ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨ

ਐਸ.ਆਈ.ਆਰ ਦਾ 100 ਫੀਸਦੀ ਕੰਮ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਬੀ.ਐੱਲ.ਓ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨ

5 hours ago
ਡਿਪਟੀ ਸਪੀਕਰ ਜੈ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਰੌੜੀ ਨੇ ਲੋਕ ਮਿਲਣੀ ਮੌਕੇ ਪਿੰਡ ਸੋਲੀ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ; ਸੜਕਾਂ ਲਈ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ 60 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ

ਡਿਪਟੀ ਸਪੀਕਰ ਜੈ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਰੌੜੀ ਨੇ ਲੋਕ ਮਿਲਣੀ ਮੌਕੇ ਪਿੰਡ ਸੋਲੀ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ; ਸੜਕਾਂ ਲਈ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ 60 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ

5 hours ago
ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ‘ਤੇ ਵਾਰ ਦਾ 170ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 597 ਥਾਈਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 323 ਕਾਬੂ

ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ‘ਤੇ ਵਾਰ ਦਾ 170ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 597 ਥਾਈਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 323 ਕਾਬੂ

5 hours ago
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਫੇਰਬਦਲ! ਆਈਪੀਐਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਤਬਾਦਲੇ

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਫੇਰਬਦਲ! ਆਈਪੀਐਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਤਬਾਦਲੇ

5 hours ago
ਬਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਇਲ ਵੱਲੋਂ ਸਸਰਾਲੀ ਕਾਲੋਨੀ ਵਿਖੇ ਸਤਲੁਜ ਧੁੱਸੀ ਬੰਨ੍ਹ ਦੇ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ

ਬਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਇਲ ਵੱਲੋਂ ਸਸਰਾਲੀ ਕਾਲੋਨੀ ਵਿਖੇ ਸਤਲੁਜ ਧੁੱਸੀ ਬੰਨ੍ਹ ਦੇ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ

6 hours ago
ਬਾਗਬਾਨੀ ਨੂੰ ਪ੍ਰਫੁੱਲਤ ਕਰਨ ਲਈ ਜਲਦ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ 1300 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਜਾਇਕਾ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ: ਮੋਹਿੰਦਰ ਭਗਤ

ਬਾਗਬਾਨੀ ਨੂੰ ਪ੍ਰਫੁੱਲਤ ਕਰਨ ਲਈ ਜਲਦ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ 1300 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਜਾਇਕਾ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ: ਮੋਹਿੰਦਰ ਭਗਤ

6 hours ago
ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ ਅਤੇ ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੇ ਮੰਤਰੀ ਸਤੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਵੱਲੋਂ ਪਸ਼ੂਧਨ ਅਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸੈਕਟਰ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਅੰਤਰਰਾਜੀ ਸਹਿਯੋਗ ਬਾਰੇ ਵਿਚਾਰ-ਚਰਚਾ

ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ ਅਤੇ ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੇ ਮੰਤਰੀ ਸਤੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਵੱਲੋਂ ਪਸ਼ੂਧਨ ਅਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸੈਕਟਰ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਅੰਤਰਰਾਜੀ ਸਹਿਯੋਗ ਬਾਰੇ ਵਿਚਾਰ-ਚਰਚਾ

6 hours ago
ਕਰ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ 55.35 ਕਰੋੜ ਦੇ ਫਰਜ਼ੀ ਬਿਲਿੰਗ ਘੁਟਾਲੇ ਦਾ ਮਾਸਟਰਮਾਈਂਡ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ: ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ

ਕਰ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ 55.35 ਕਰੋੜ ਦੇ ਫਰਜ਼ੀ ਬਿਲਿੰਗ ਘੁਟਾਲੇ ਦਾ ਮਾਸਟਰਮਾਈਂਡ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ: ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ

6 hours ago
Hindi News
English News
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
25 °c
Chandigarh
27 ° Fri
32 ° Sat
31 ° Sun
33 ° Mon
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

जब सरकारें अपने संस्थान प्राईवेट सैक्टर को बेच रहीं हैं, तब पंजाब सरकार ने प्राईवेट थर्मल प्लांट ख़रीद कर इतिहास रचा : मुख्यमंत्री

January 1, 2024
in HINDI NEWS, हिन्दी न्यूज़
जब सरकारें अपने संस्थान प्राईवेट सैक्टर को बेच रहीं हैं, तब पंजाब सरकार ने प्राईवेट थर्मल प्लांट ख़रीद कर इतिहास रचा : मुख्यमंत्री

जब सरकारें अपने संस्थान प्राईवेट सैक्टर को बेच रहीं हैं, तब पंजाब सरकार ने प्राईवेट थर्मल प्लांट ख़रीद कर इतिहास रचा : मुख्यमंत्री

नये साल के तोहफ़े के अंतर्गत पंजाब ने अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदा थर्मल प्लांट

राज्य को बिजली की ख़रीद में 300 से 350 करोड़ रुपए बचेंगे, खरीददारों को होगा फ़ायदा

प्लांट का नाम तीसरे गुरू साहिब श्री गुरु अमरदास जी के नाम पर होगा

सौर ऊर्जा ख़रीद समझौतों की समीक्षा का ऐलान

जाखड़ ने अभी तक भाजपा हाईकमान की इच्छा के मुताबिक झूठ बोलने की कला नहीं सीखी : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 1 जनवरी : राज्य निवासियों को नये साल का तोहफ़ा देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कहा कि पंजाब ने 1080 करोड़ रुपए की लागत के साथ प्राईवेट कंपनी जी. वी. के. पावर के स्वामित्व वाला गोइन्दवाल पावर प्लांट ख़रीद कर इतिहास रचा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली दफ़ा है जब सरकार ने कोई प्राईवेट पावर प्लांट ख़रीद कर विपरीत दौर शुरू किया है, जबकि पिछले समय में राज्य सरकारें अपने चहेते को कम कीमतों पर सरकारी संस्थान बेचने की आदी थीं। उन्होंने कहा कि किसी राज्य सरकार की तरफ से पावर प्लांट का यह सबसे कम कीमत पर किया समझौता है क्योंकि 600 मेगावाट के क्षमता वाले कोरबा वेस्ट, झाबुआ पावर और लैंको अमरकंटक जैसे पावर प्लांट क्रमवार 1804 करोड़ रुपए, 1910 करोड़ और 1818 करोड़ रुपए में ख़रीदे गए। उन्होंने कहा कि यह 540 मेगावाट के क्षमता वाला पावर प्लांट दो करोड़ रुपए प्रति मेगावाट के हिसाब के साथ खरीदा गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह किसी पावर प्लांट के लिए अब तक की सबसे कम कीमत है, जबकि अब तक हुई ख़रीदों के मुताबिक कीमत तीन करोड़ रुपए प्रति मेगावाट पड़ी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस प्लांट का नाम तीसरे गुरू साहिब के नाम पर श्री गुरु अमरदास थर्मल पावर प्लांट होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस थर्मल प्लांट की क्षमता 61 प्रतिशत थी, जबकि इसमें से सिर्फ़ 34 प्रतिशत तक का ही प्रयोग होता था परन्तु अब इस प्लांट की क्षमता को 75 से 80 प्रतिशत तक किया जायेगा, जिससे राज्य में बिजली पैदावार में विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि इससे बिजली ख़रीद समझौतों में से 33 प्रतिशत ( प्राईवेट थर्मल प्लांटों के साथ हुए तीन समझौतों में एक) की कटौती हो जायेगी। भगवंत सिंह मान ने व्यंग्य किया कि पहली जनवरी 2018 को बठिंडा और रोपड़ के सरकारी पावर प्लांट पक्के तौर पर बंद कर दिए गए थे परन्तु आज जनहितैषी सरकार ने राज्य में बिजली सप्लाई बढ़ाने के लिए प्राईवेट पावर प्लांट खरीदा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पछवाड़ा कोयला खदान का कोयला सिर्फ़ सरकारी बिजली प्लांटों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कारण अब इस प्लांट की ख़रीद से यह कोयला यहाँ बिजली उत्पादन के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिससे राज्य के हरेक क्षेत्र को बिजली मुहैया होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ख़रीद समझौते से बिजली की दर में प्रति यूनिट एक रुपए की कटौती करने में मदद मिलेगी, जिससे बिजली ख़रीद पर 300 से 350 करोड़ रुपए की बचत होगी। इससे राज्य के खपतकारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पछवाड़ा कोयला खदान से कोयला मिलने के कारण बिजली की उच्च पैदावार ( दोगुनी से अधिक) करने में मदद मिलेगी क्योंकि प्लांट लोड फैक्टर अब तक के औसतन 34 प्रतिशत के मुकाबले 75 से 80 प्रतिशत तक पहुँचने की संभावना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे पंजाब के नौजवानों के लिए रोज़गार के नये मौके खुलेंगे, जिससे वह राज्य की तरक्की और ख़ुशहाली में बराबर हिस्सेदार बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 540 मेगावाट (2×270) की क्षमता वाला गोइन्दवाल प्लांट के प्रोजैक्ट का विचार साल 1992 में किया गया था। उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर 500 मेगावाट की क्षमता वाले प्लांट का समझौता साल 2000 में हुआ था जिसके बाद 540 मेगावाट की क्षमता वाले प्लांट के लिए एम. ओ. यू. साल 2006 में हुआ था और इसके उपरांत साल 2009 में 540 मेगावाट के लिए संशोधित बिजली खरीद समझौता हुआ था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रोजैक्ट साल 2016 में अमल में आया था परन्तु अब पी. एस. पी. सी. एल. ने 11 और कंपनियों के मुकाबले में इसको खरीद लिया था। इन 11 कंपनियों में जिन्दल पावर, अदानी पावर, वेदांता ग्रुप, रश्मि मेटालिकस, शेरीशा टैकनालौजिज़, साई वर्धा पावर, मेगा इंजीनियरिंग एंड इनफ्रास्टरक्कचर, इंडिया कोक एंड पावर प्राईवेट लिमिटेड, आर. के. जी. फंड ( आर. के. जी. ट्रस्स्ट), के. एल. यू. रिसोर्स और कैपरी ग्लोबल होलडिंग एंड प्राईवेट लिमटड ने फरवरी, 2023 को अपने आवेदन जमा करवाये थे, जिसके बाद आखिर में पी. एस. पी. सी. एल ने इसको खरीद लिया।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि साल 2016-2023 के दरमियान राज्य सरकार ने इस प्लांट से 7902 करोड़ रुपए अदा करके 11165 मिलियन यूनिट बिजली ख़रीदी थी। उन्होंने कहा कि दुख इस बात का है कि बिना बिजली ख़रीदे जी. वी. के. थर्मल प्लांट को 1718 करोड़ अदा करने पड़े। पावर प्लांट को 7.08 रुपए प्रति औसतन यूनिट मुताबिक अदायगी की गई। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पछवाड़ा कोयला खदान से कोयले की स्पलाई शुरू होने से बिजली की कीमत प्रति यूनिट 4.50 रुपए प्रति यूनिट होगी जिससे सालाना 300- 350 करोड़ रुपए की बचत होगी और यह पैसा लोगों की भलाई पर खर्चा जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 दिसंबर तक पी. एस. पी. सी. एल. के सभी बकाए अदा किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह प्लांट सरकार के हाथों में आने से राज्य में अब तीन सरकारी और दो प्राईवेट थर्मल प्लांट कार्यशील हैं। भगवंत सिंह मान ने याद करते हुये कहा कि साल 2009 में इस प्लांट की शुरुआत के मौके हुए समागम के दौरान उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया था और खुशकिस्मती से अब परमात्मा ने इस प्लांट को खरीदने के लिए भी उनको चुना है और इस प्रोजैक्ट से लोगों को और अतिरिक्त ज्यादा बिजली सप्लाई मिलेगी।
एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरू, शहीद सुखदेव, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा, माँ भागों, गदरी बाबा समेत महान शहीदों को रद्द की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी को शामिल न करके इन नायकों के महान योगदान और बलिदानों का महत्व घटाने की कोशिश कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बरताव बर्दाश्त नहीं किया जा सकता क्योंकि यह कदम हमारे महान देश भक्तों और राष्ट्रीय नेताओं का घोर निरादर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के भाजपा प्रमुख झलकियों के मसले पर साफ़ तौर पर झूठ बोल रहे हैं क्योंकि उनको अपने अकाओं की तरह झूठ बोलने की कला में परिपक्व होने की महारत हासिल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जाखड़ ने हाल ही में भाजपा का दामन थामा है जिस कारण वह अभी हाईकमान की तरफ से तैयार की सक्रिपटें पढ़ने के आदी नहीं हुए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि भाजपा लीडरशिप पंजाब को दरकिनार करके झांकियां दिखाने के बारे सोच रही है।
———–

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

by Jaspreet Kaur
July 9, 2026
0

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ,9 ਜੁਲਾਈ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਬਰਾਂ (BIG...

Most Popular

Big Breaking: ਦੁਪਹਿਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking: ਦੁਪਹਿਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

by Ranjit Singh
4 weeks ago
0

Big Breaking: ਦੁਪਹਿਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 12 ਜੂਨ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) – ਦੁਪਹਿਰ 12 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਬਰਾਂ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 